वाक्यांश के लिए एक शब्द – RO/ARO Hindi 2025
अनेक शब्दों के लिए एक शब्द वे शब्द होतें हैं जो पुरे वाक्य या वाक्यांश का अर्थ समाहित करते हैं| इस ब्लॉग में कुछ बहुत ही महत्वपूर्ण वाक्यांशों कि सूची वाक्यांश के लिए एक शब्द के साथ साझा कर रहा हूँ जो आने वाली परीक्षाओं के लिए बहुत महतवपूर्ण होने वालें हैं | यह मुख्यतः समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी (RO/ARO Hindi Vakyansh) पर केन्द्रित है|
| वाक्यांश | वाक्यांश के लिए एक शब्द |
| खाद्य सामग्री जो यात्रा के समय रास्ते में उपयोग के लिए दी जाती है | पाथेय |
| आधी रात का समय | निरीश |
| जिसके पास कुछ न हो | अकिंचन |
| जिसे बुलाया न गया हो | अनाहूत |
| मोक्ष कि इच्छा रखने वाला | मुमुक्षु |
| रंगमच के परदे के पीछे का स्थान | नेपथ्य |
| हवन में जलने वाली लकड़ी | समिधा |
| दिशाएँ ही जिसका वस्त्र हैं | दिगम्बर |
| जिसका जन्म कन्या के गर्भ से हुआ हो | कानीन |
| पेट कि अग्नि | जठराग्नि |
| जो स्त्री सूर्य भी न देख सके | असूर्यंपश्या |
| जो युद्ध में स्थिर रहता हो | युधिष्ठिर |
| जो हमेशा रहने वाला है | शाश्वत |
| जिस पुरुष कि पत्नी साथ नहीं है | विपत्नीक |
| जिस पेंड़ के पत्ते झड गए हों | अपत |
| तैरने कि इच्छा | तितीर्षा |
| हाथी की पीठ पर रखे जाने वाले | हौदा |
| जिसे प्रमाण द्वारा सिद्ध न किया जा सके | अप्रमेय |
| उपनिवेश से संबंध हो जिसका | औपनिवेशिक |
| रनिवास में कड़े पर्दे में रहने वली स्त्री | असूर्यंपश्या |
| उत्तराधिकार में प्राप्त संपत्ति | रिक्थ |
| “गिरा हुआ” के लिए एक शब्द है | पतित |
| अपनी इच्छा से दूसरों कि सेवा करने वाला | स्वयंसेवक |
| गुरू के समीप रहकर शिक्षा ग्रहण करने वाला | अन्तेवासी |
| अपना उद्देश्य पूर्ण होने पर संतुष्ट | कृतार्थ |
| “नियम विरुद्ध” असामाजिक कार्य करने वालों कि सूची | कालीसूची |
| जो किये गए उपकार को मानता है | कृतज्ञ |
| “पेट कि अग्नि” को कहते हैं | जठराग्नि |
| बच्चों को सुलाने के लिए गाया जाने वाला गीत | लोरी |
| जो नभ में चलता है | खेचर |
| व्याकरण के ज्ञाता | वैयाकरण |
| बढ़ा – चढ़ाकर कहना | अतिशयोक्ति/ अत्युक्ति |
| जो क्षीण न हो सके | अक्षय |
| बहुत अधिक बोलने वाला व्यक्ति | वाचाल |
| तिलक लगाने के लिए जो अन्न प्रयुक्त हो | अक्षत |
| जिसका इलाज न हो सके | असाध्य |
| जिसे जीता न सके | अजेय |
| जिस स्त्री का पति जीवित है | सधवा |
| जिसका जन्म छोटी जाति में हुआ हो | अन्त्यज |
| जो सब कुछ जानता है | सर्वज्ञ |
| जिसके सर पर चन्द्र हो | चन्द्रशेकर |
| जिसके ह्रदय में ममता नहीं है | निर्मम |
| पति-युक्ता स्त्री को एक शब्द में कहते हैं | सधवा |
| झगड़ा लगाने वाले मनुष्य को कहते हैं | नारद |
| महल के भीतर का भाग | अन्तःपुर |
| जिसे कठिनाई से समझा जाये | दुर्बोध |
| जो पृथ्वी से संबधित है | पार्थिव |
| जो पहले था पर अब नहीं है | भूतपूर्व |
| जो कठिनाई से मिलता हो | दुर्लभ/ दुष्प्राप्य |
| बहुत से भाषाओं को जानने वाला | बहुभाषी |
| जिसे जानने कि इच्छा है | जिज्ञासु |
| मदिरा पीने वाला प्याला | चषक |
| जो स्त्री के वशीभूत हो | स्त्रैण |
| “सवाल-जवाब” “बहस-हुज्जत” पर दिया गया उत्तर | प्रत्युत्तर |
| वह कन्या जिसके साथ विवाह का वचन दिया गया है | वाग्दत्ता |
यदि आप यूपीपीसीएस (UPPCS) और राज्य पीसीएस परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और उच्च गुणवत्ता वाले अध्ययन सामग्री की तलाश में हैं, तो हमारी वेबसाइट thehindigiri.com आपके लिए एक उत्कृष्ट स्रोत है। यहाँ आपको विविध और व्यापक जानकारी के साथ-साथ महत्वपूर्ण लेख, नोट्स, और प्रश्न-उत्तर श्रृंखलाएं मिलेंगी जो आपकी तैयारी को सुदृढ़ बनाने में सहायक होंगी।